लखीमपुरखीरी, अगस्त 14 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। शौर्य पराक्रम और बलिदान का प्रतीक हमारा तिरंगा महज कपड़े का टुकड़ा नहीं बल्कि देश के करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। यह बात वरिष्ठ सर्जन व भाजपा नेता डॉ. कौशल वर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि वह गांव-गांव जाकर तिरंगा अभियान चलाएंगे। पांच हजार से ज्यादा तिरंगे वह लगवाएंगे। गुरुवार को कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में डॉ. कौशल वर्मा ने कहा कि तिरंगे में देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान की गाथा समाहित है। यह ध्वज प्रत्येक भारतीय को प्राणों से भी अधिक प्रिय है। आज तिरंगा केवल घरों की छतों पर ही नहीं बल्कि देश के हर नागरिक और युवा के दिल में स्वाभिमान के साथ लहरा रहा है। यह भी पढ़ें- Pakur News: महेशपुर भाजपा मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, द...