सीवान, जनवरी 23 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा (समस्तीपुर) द्वारा बिहार सरकार के कृषि विभाग की योजना के तहत किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देने के उद्देश्य से चलित प्रसारण वाहन कृषि ज्ञान वाहन का संचालन किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र प्रसाद ने गुरुवार को इस प्रचार वाहन को रवाना किया। यह कृषि ज्ञान वाहन प्रखंड के विभिन्न गांवों में किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी देगा। इस चलित वाहन के माध्यम से किसानों को नवीन कृषि तकनीक, उन्नत बीज, खेती में उपयोग होने वाली आधुनिक मशीनें, फसल सुरक्षा के उपाय तथा सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की जानकारी चलचित्र के जरिए दी जा रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र भगवानपुर हाट के स...