बक्सर, अप्रैल 19 -- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। स्थानीय पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर रविवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष संजय सिन्हा ने किया। इस दौरान नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों पर जुर्माना लगाया गया। इस दौरान करीब दस हजार से अधिक की राशि जुर्माना के तौर पर वसूली गई। अभियान के दौरान पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच की गई। जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक कागजात नहीं थे या जो बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चला रहे थे, उन पर तत्काल जुर्माना लगाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मामले लापरवा...