नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- Bangladesh News: बांग्लादेश में बीते दो सप्ताह में तीन हिंदुओं की हत्या को लेकर भारत में आक्रोश है। पहले दीपू चंद्र दास और फिर अमृत मंडल के बाद बीते सोमवार को मैमनसिंह में गारमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले बजेंद्र बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बजेंद्र पर उसके साथ काम करने वाले एक साथी ने ही गोली चला दी। अब इस घटना को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने आंखों देखी बताई है। आरोपी की पहचान नोमान मियां के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नोमान मियां को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि पीड़ित और आरोपी दोनों ही बांग्लादेश अंसार ग्रुप के सदस्य थे, जो देश का सबसे बड़ा अर्धसैनिक समूह है। आरटीवी ऑनलाइन ने बताया कि यह घटना कथित तौर पर सोमवार, 29 दिसंबर को शाम लगभग 6:30 बजे मेह...