महाराजगंज, मार्च 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज-फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।जागरूक किया गया।आईटीएम पुलिस चौकी के पास स्पीड राडार गन लगाकर तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को रोक कर जागरूक किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को बताया कि तेज गति से वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। नियम विरुद्ध पाए गए वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्यवाही की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वाहन सावधानी से चलाने की अपील की। इस अभियान में पुलिस ने वाहन...