चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
पलामू, अगस्त 20 -- मेदिनीनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गुरुवार को मेदिनीनगर सदर प्रखंड के जोड़ में फोरलेन पर गांधीगिरी के माध्यम से वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। सड़क सुरक्षा टीम और यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करते पकड़े गए वाहन चालकों को माला पहनाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को समझाया गया कि हेलमेट पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है। एमडीआरएसएम विनीत कुमार, जिला परिवहन विभाग के प्रधान सहायक महाबीर कुमार, डब्लू कुमार के अलावा सड़क सुरक्षा टीम एवं यातायात प्रभारी रूद्रानंद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.