बांका, जून 22 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। प्रखंड के चलना पंचायत के चलना गांव में शनिवार की दोपहर बिजली के तार गिर जाने से ग्रामीण उमस भरी गर्मी के साथ अंधेरे में रात बिताने को विवश रहे। जानकारी देते हुए ग्रामीण आशिफ अली ने बताया की दो दिन पूर्व गांव में लगे तार में खराबी आने के कारण तार को बदला गया था। लेकिन शनिवार की दोपहर एक बार फिर से तार गिर गया। जिससे गांव में बिजली की आपूर्ति बाधित होने के साथ ही उमस भरी के साथ अंधरे में रात बिताने को मजबूर हो गए। ग्रामीणों ने बताया की तार गिरने की सूचना जेई को दिया गया लेकिन जेई द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। जेई द्वारा संज्ञान नहीं लिए जाने पर एसडीओ को सूचना दिए जाने पर एसडीओ द्वारा संज्ञान लेते हुए रविवार को गिरे बिजली का तार जोड़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति बहाल की गयी। जिसके बाद ग्रामीणों ने...