नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- भारतीयों के अच्छी खबर है। हो सकता है कि जल्द ही आप बिना इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के भी अपने फोन पर लाइव टीवी देख सकें। उम्मीद है कि सरकारी ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती, डायरेक्ट-टू-मोबाइल (D2M) ब्रॉडकास्टिंग को कमर्शियल तौर पर शुरू करने के लिए 'रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल' (RFP) जारी करेगा। एक्सचेंज4मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रसार भारती अगले महीने RFP जारी कर सकता है। यह D2M टेक्नोलॉजी को ट्रायल से बड़े पैमाने पर लागू करने की दिशा में अगला कदम होगा। हालांकि, अभी इसके लिए कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं है। खबरों के मुताबिक, तेजस नेटवर्क्स के बनाए इक्विपमेंट के साथ टेक्नोलॉजी वैलिडेशन टेस्ट के सरकारी रिव्यू में पास होने के बाद इस योजना में तेजी आई है। D2M ब्रॉडकास्टिंग की मदद से यूजर्स बिना सेल्युलर कनेक्शन के अपने मोबा...