चलते ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत,पुलिस ने वाहन किया जब्त
गुमला, मार्च 2 -- गुमला प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के सिविल गांव निवासी एमानुएल असुर के 15 वर्षीय पुत्र अरविंद पवन बेक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में अरविंद को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।जानकारी के अनुसार अरविंद अपने घर से कुरूंद मोड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह रास्ते में एक ट्रैक्टर पर बैठ गया। चलते ट्रैक्टर से वह नीचे गिर गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.