चलते ट्रक से टकराई कार महिला और दो बच्चे गंभीर घायल
रुद्रपुर, जून 29 -- गदरपुर, संवाददाता। गदरपुर के गोपाल नगर तिराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार की चलते ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य लोगों को भी चोटें आईं। गंभीर घायल तीनों को निजी वाहन से रुद्रपुर के अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बहेड़ी क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी अरविंद कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद सोमवार को अपने परिवार और अन्य लोगों के साथ हरिद्वार से बच्चों का मुंडन संस्कार कराकर घर लौट रहे थे। स्कॉर्पियो कार में बच्चों समेत कुल आठ लोग सवार थे। गोपाल नगर तिराहे के पास पहुंचते ही कार की आगे चल रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.