रुडकी, जून 14 -- दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम भी दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह नारसन खुर्द स्थित एक रेस्टोरेंट के समीप सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि ट्रक का चालक बंटी जाटव (33) पुत्र सोहनलाल, निवासी ग्राम पला, पोस्ट गंगावली, जनपद बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) चलते ट्रक से अचानक नीचे गिर गया। यह भी पढ़ें- चलते ट्रक से गिरकर चालक की मौत, दो घायल गिरने के बाद वह ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक के गिरने ...