सोनभद्र, अप्रैल 6 -- चोपन। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थित चोपन बैरियर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चल रहे ट्रक से अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में धुआं निकलने लगा। धुआं उठता देख राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को रुकवाया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि घटना के दौरान मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक से धुआं निकलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.