चलते-चलते-- टेक न्यूज
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- पुराने एंड्रॉयड फोन में वॉट्सऐप बंद कुछ पुराने स्मार्टफोन में वॉट्सऐप बंद हो सकता है। नए बदलाव के तहत वॉट्सऐप अब केवल एंड्रॉयड 6.0 या उससे ऊपर के वर्जन वाले फोन में ही चलेगा। जिन फोन में अभी भी एंड्रॉयड 5.0 या एंड्रॉयड 5.1 चल रहा है उनमें यह 8 सितंबर से बंद हो गया है। पुराने वर्जन में नए सुरक्षा अपडेट और आधुनिक तकनीकी क्षमताओं की कमी हो सकती है। ऐसे में नए फीचर्स और सुरक्षा व्यवस्था को पुराने सिस्टम पर बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। वॉट्सऐप का सपोर्ट फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम के वर्जन पर निर्भर करेगा।
नए फीचर्स म्यूजिक स्टेटस अब 30 सेकेंड का अब वॉट्सऐप यूजर्स स्टेटस पर 15 की जगह 30 सेकंड तक के गाने लगा सकेंगे। नए फीचर में कोई भी गाना चुनने के बाद म्यूजिक एडिटर में एक नया टाइमिंग पिकर दिखाई देगा। इसके जरिए आप खुद तय कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.