नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- पहली बार चांद पर पहुंचा इंसान का बनाया यान इंसान ने 67 साल पहले आज ही के दिन पहली बार किसी दूसरे खगोलीय पिंड पर अपना बनाया यान पहुंचाया था। यह था तत्कालीन सोवियत संघ का लूना 2। यह चंद्रमा तक पहुंचने वाला दुनिया का पहला मानव निर्मित अंतरिक्ष यान बना। यह मिशन सिर्फ अंतरिक्ष विज्ञान की बड़ी उपलब्धि नहीं था, बल्कि उस दौर में अमेरिका और सोवियत संघ के बीच चल रही अंतरिक्ष होड़ में भी बेहद महत्वपूर्ण घटना थी。

मिशन का आरंभ - लूना 2 को 12 सितंबर 1959 को सोवियत संघ ने लॉन्च किया था। उस समय अंतरिक्ष की दुनिया में अमेरिका से उसकी कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही थी।

मिशन का विवरण - इस यान को चंद्रमा पर उतरने के लिए नहीं, बल्कि उससे टकराने के लिए भेजा गया था। इसका लक्ष्य चंद्रमा की सतह तक सफलतापूर्वक पहुंचना था। - करीब 36 घंटे की यात...