नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- मंगल की कक्षा में पहुंचा भारत का मंगलयान 24 सितंबर 2014 के ही दिन भारत का मंगलयान, मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचा था। इसके साथ ही भारत पहले प्रयास में मंगल की कक्षा में यान पहुंचाने वाला दुनिया का पहला देश बना था। यह किसी दूसरे ग्रह पर भेजा गया भारत का पहला अंतरिक्षयान भी था।

मिशन का नाम - मंगलयान मिशन का आधिकारिक नाम मार्स ओर्बिटर मिशन था। इसका मकसद अंतरिक्ष यान को मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचाना था।

लॉन्च की जानकारी - भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी संगठन (इसरो) ने इसे 5 नवंबर 2013 को लॉन्च किया गया था।

यात्रा की अवधि - मंगलयान को मंगल ग्रह तक पहुंचने में करीब 10 महीने लगे। इस दौरान इसने पृथ्वी के चारों ओर कई चक्कर लगाकर अपनी गति बढ़ाई।

सफलता की तारीख - 24 सितंबर 2014 को यह सफलतापूर्वक मंगल की कक्षा में पहुंच गया। इसक...