चलते-चलते::वैज्ञानिकों ने डायबिटीज की खोजी नई दवा
नई दिल्ली, जून 7 -- वैज्ञानिकों ने 'रेटाट्रुटाइड' नामक एक नए इंजेक्शन का फेज-3 ट्रायल पूरा किया है, जो 'ट्रिपल-एक्शन' तकनीक पर काम करता है। यह नई दवा शरीर के तीन हार्मोन्स को नियंत्रित करती है, जिससे भूख और ब्लड शुगर तो कम होती ही है, साथ ही शरीर की ऊर्जा खपत भी बढ़ जाती है।लैंसेट जर्नल में प्रकाशित 930 मरीजों पर हुए इस टेस्ट में सामने आया कि 40 हफ्तों के इस्तेमाल के बाद मरीजों का लॉन्ग-टर्म ब्लड शुगर औसतन 1.7 से 1.9% तक कम हो गया।इसके अलावा, मरीजों ने अपने कुल वजन का 11.5% से 15.3% तक वजन भी घटाया, जो प्लेसिबो के मुकाबले चार गुना ज्यादा है। इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर में भी सुधार देखा गया।डॉक्टरों ने इसे डायबिटीज और मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए गेम-चेंजर माना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.