गोरखपुर, अप्रैल 22 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के नियबियहवा ओवरब्रिज पर बुधवार दोपहर अचानक एक ऑटो में पीछे के हिस्से में इंजन में आग लग गई। संयोग अच्छा था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आग लगने पर सभी सवारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। ऑटो गौरीबाजार से तरकुलहा मंदिर जा रहा था। उसमें कुल आठ लोग सवार थे। आग देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। चालक ने गाड़ी रोकी और लोग नीचे कूद गए। ग्रामीणों ने मिट्टी और बालू डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...