फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 15 -- फर्रुखाबाद । नगर में स्कूली वाहनों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है । एक निजी स्कूल की वैन का अचानक टायर निकल गया जिससे वैन में बैठा एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । हादसे के बाद स्कूली वाहन संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं । एक निजी स्कूल का वैन चालक छात्रों को लेकर जा रहा था वैन में दस छात्र बैठे हुए थे । आवास विकास स्थित एक गेस्टहाऊस के पास अचानक वैन का टायर निकल गया जिससे गाड़ी पलटते पलटते बची । इस घटना से नगर के मोहल्ला श्याम नगर निवासी एक छात्र चोटिल हो गया । जबकि अन्य छात्र को चोटें नहीं आई । वैन चालक की लापरवाही पर लोगों ने विरोध किया मौके पर मौजूद लोगों की मदद से चोटिल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा...