गभाना(अलीगढ़), जुलाई 9 -- Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ में उस समय हड़कंप मच गया। पैराई पुलिस चौकी के पास गुरुवार को रोडवेज बस में सफर कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से अचानक गोली चल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। बंदूक को हटाते समय फिर से दूसरी गोली चल गई। जिसमें हेड कांस्टेबल और एक यात्री घायल हो गए। फर्श पर रखी बंदकू में धक्का लगने से गोली चलना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। बंदूक को कब्जे में ले लिया है। जिला कासगंज के सिढ़पुरा डामरी निवासी विनोद यादव पुत्र श्यौदान सिंह गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। वह गांव से 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक लेकर रोडवेज बस से गाजियाबाद जा रहे था। बंदूक लोड थी। वह बंदूक को फर्श पर रखकर कंधे से लगाकर सीट पर बैठ गया। रास्ते में जीटी रोड स्थित पैराई पुल...