हाजीपुर, अप्रैल 24 -- हाजीपुर। बालिगांव थाना के अगरेल गांव स्थित ईंट चिमनी के पास बुधवार की दोपहर में एक चलती मालवाहक टेंपो में अचानक आग लग गई। टेंपो चालक ने गाड़ी को रास्ते किनारे खड़ी कर कूदकर अपनी जान बचाकर भाग निकला। टेंपो में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में स्थानीय नंदन कुमार ने बताया कि मालवा टेंपो अगरेल गांव की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बालिगांव चिमनी के पास पहुंचते ही गाड़ी के इंजन से अचानक धुंआ निकलने लगी और आग कि लपटें उठने लगीं। इसके बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। यह भी पढ़ें- चलते मालवाहक टेंपो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.