शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- शाहजहांपुर। चलती हुई मालगाड़ी में दरवाजे खुलने पर सामान बाहर दिखने पर स्टेशन मास्टर की सूचना पर मालगाड़ी को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। दरवाजे को बंद कर बाद में मालगाड़ी को रवाना किया गया। मुरादाबाद की ओर से आने बाली मालगाड़ी जो बस्ती जा रही थी। मालगाड़ी के वैगन का गेट रास्ते में खुला मिलने पर रेलवे कंट्रोल में बरेली की ओर से किसी स्टेशन मास्टर ने सूचना दी। जिसके बाद कंट्रोल के आदेश पर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर व आरपीएफ को सूचना दी गयी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में मालगाड़ी को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रोककर तकनीकी खराबी दूर कराई गई। रेलवे सूत्रों के अनुसार मालगाड़ी बरेली स्टेशन से आगे निकलने के बाद स्टेशन मास्टर ने एक वैगन का गेट खुला होने की जानकारी कंट्रोल को दी। इसके बाद कंट्रोल...