संभल, जून 2 -- थाना ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती बोलोरो कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। हादसे में कार में रखा करीब दो लाख रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गया। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए और कोई जनहानि नहीं हुई। गांव मांडली समसपुर निवासी पूर्व प्रधान महफूज हुसैन ने बताया कि वह सोमवार दोपहर किसी कार्य से अपनी बोलोरो कार से गांव हाजीवेड़ा गए थे। वापस लौटते समय हाजीवेड़ा निवासी सुनील कुमार और नेपाल सिंह भी उनकी गाड़ी में बैठ गए। जब कार हाजीवेड़ा और मांडली समसपुर के बीच पहुंची तो अचानक बंद हो गई।

आग लगने का कारण महफूज हुसैन ने कार स्टार्ट करने का प्रयास किया तो बोनट से धुआं निकलने लगा। इसी बीच उन्होंने देखा कि आग लग...