रामपुर, मार्च 30 -- गंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी को चलती बाइक से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और साजिश के तहत हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रविवार को आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। खास बात यह है कि इस पूरी वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केमरी थाना क्षेत्र के जनुनागर गांव निवासी अजयपाल की बेटी आरती की शादी सिविल लाइंस के मंसूरपुर गांव निवासी विशाल के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि 25 मार्च की रात विशाल अपनी पत्नी आरती को एक समारोह में लेकर गया था। वापसी में ...