बदायूं, मार्च 23 -- बिल्सी। शाहबाद-कछला हाईवे पर ग्राम गुधनी के पास रविवार शाम महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संभल जिले के ग्राम पिपलिया, चंदौसी निवासी मौसमीन पत्नी समीर अहमद अपने पति के साथ अपनी रिश्तेदारी उझानी से लौट रही थीं। हाईवे पर ग्राम गुधनी के निकट पीछे बैठी मौसमीन को अचानक चक्कर आ गया, जिससे वह संतुलन खोकर बाइक से गिर पड़ीं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...