गुमला, मार्च 5 -- गुमला प्रतिनिधि। लातेहार जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र के देवनाघर के समीप चलती बाइक से गिरने से घायल 20 वर्षीय समिता देवी की इलाज के क्रम में सदर अस्पताल गुमला में मौत हो गई। मृतका महुआडांड थाना क्षेत्र के अहीर पुरवा गांव निवासी दिलीप मुंडा की पत्नी बताई जाती है। घटना मंगलवार देर शाम की है।जानकारी के अनुसार समिता देवी बिपिन मुंडा और रोहित मुंडा के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर महुआडांड बाजार आई थीं। देर शाम बाजार से लौटने के क्रम में देवनाघर के समीप अचानक वह चलती बाइक से सड़क पर गिर गईं। जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल समिता देवी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। सदर अ...