गढ़वा, अगस्त 24 -- गढ़वा। रंका थानांतर्गत लोहवा पुल के समीप चलती बाइक से गिरने से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला चेटे गांव निवासी श्याम लाल चौधरी की 50 वर्षीया पत्नी कांति देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह अपने घर से परिजनों के साथ बाइक पर बैठकर गोदरमाना बेटी के घर जा रही थी। उसी दौरान चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे रंका अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...