लखीमपुरखीरी, अप्रैल 28 -- सिंगाही-निघासन रोड पर रविवार को चलती बाइक को लात मारकर दंपति से छिनैती करने वाले दोनों उचक्कों को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक और कमरबिछुआ भी बरामद किया है। रविवार को कुसाही बाजार बेलरायां निवासी राजू अपनी पत्नी शिवलोचनी के साथ अदलाबाद में साली की शादी में शामिल होने जा रहा था। मोटे बाबा पुल से पहले पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक लात मारकर गिरा दी थी। इसके बाद शिवलोचनी के कमर में बंधा चांदी का कमरबिछुआ छीनकर भाग गए थे। राजू की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान निघासन कोतवाली के प्रीतमपुरवा निवासी विक्रम और गोपी के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...