बलिया, मार्च 16 -- बलिया, संवाददाता। शहर के चित्तू पांडे रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गयी। हालांकि सवार ने कूदकर जान बचायी तथा राहगीरों की मदद से यातायात पुलिस के जवानों ने आग पर काबू पाया। इस घटना मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गयी। चित्तू पांडे चौराहा की ओर से बाइक सवार कचहरी की ओर जा रहा था। रेलवे क्रासिंग पर जाम के चलते सवार धीरे-धीरे गुजर रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच अचानक गाड़ी में आग लग गयी। लपटों को देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो उस पर सवार युवक गाड़ी को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। जमीन पर गिरी बाइक धूं-धूं कर जलने लगी तथा सड़क पर आवागमन भी ठप हो गया। नीचे और ओवरब्रिज से गुजर रहे कई लोग वीडियो बनाने लगे। बताया जाता है कि कुछ दूरी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवान पहुंच गये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.