हमीरपुर, अप्रैल 22 -- मुस्करा, संवाददाता। बुधवार की दोपहर बाइक सवार युवक तमंचे से चली गोली से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। गोली घायल के पेट में धंसी हुई हैं। थानाक्षेत्र के बंडवा गांव निवासी 25 वर्षीय अरविंद को उसका सगा भाई राजू पाल तथा चचेरा भाई धर्मेंद्र बुधवार की शाम करीब चार बजे के आसपास सीएचसी लेकर पहुंचे। जांच के दौरान डॉ.संतोष राजपूत ने पाया कि अरविंद के पेट के निचले हिस्से में गोली लगी हुई है, जो अंदर धंसी हुई थी। शुरुआत में परिजन घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके और गोलमोल जवाब देते रहे, लेकिन बाद में धर्मेंद्र पाल ने स्वीकार किया कि अरविंद को गोली लगी है।धर्मेंद्र ने बताया कि अरविंद के छोटे भाई रूपेंद्र की मंगलवार को शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए...