संभल, मई 5 -- शहर में रविवार रात एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मोहल्ला लक्ष्मणगंज निवासी आरिफ पुराने बाईपास रोड पर मोटर मैकेनिक की दुकान चलाता है। रात करीब 8:30 बजे दुकान बंदकर स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह रेलवे फाटक 35-बी के पास पहुंचा तो अचानक बाइक से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। स्थिति को भांपते हुए आरिफ तुरंत बाइक से कूदकर दूर हो गए। कुछ ही पलों में बाइक आग का गोला बन गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- चलती बाइक मे लगी आग मौके पर मची अफरातफरी घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जल च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.