महाराजगंज, जून 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की होड़ में युवाओं द्वारा जान जोखिम में डालकर रील बनाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला महराजगंज का है, जहां एक युवती का चलती बाइक पर भोजपुरी गाने पर स्टंट करते हुए रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो की सत्यता और कब कहां की वीडियो है इसकी पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस तरीके से रील बनाने पर चिंता जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। एक्स प्लेटफार्म पर हुई शिकायतों का पुलिस ने संज्ञान भी लिया है। संबंधित थाने व यातायात प्रभारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

वायरल वीडियो की जानकारी वायरल वीडियो में युवती चलती बाइक पर खतरनाक अंदाज में भोजपुरी गाने पर स्टंट करती...