चलती बाइक पर बंदर के कूद जाने से देवरिया की रहनेवाली शिक्षिका की मौत
गोपालगंज, जुलाई 22 -- गोपालगंज। जिले विजयीपुर प्रखंड की मुसहरी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय रानीपुर में कार्यरत शिक्षिका दीपिका सिंह की बुधवार की सुबह स्कूल आने के दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र कान्हा को गोद में लेकर मोटरसाइकिल से विद्यालय आ रही थीं। रास्ते में अचानक एक बंदर बाइक पर कूद गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया।
घटना का विवरण बेटे को सुरक्षित बचाने के प्रयास में वह सिर के बल सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान देवरिया के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान दीपिका सिंह पति- चंदन सिंह, निवासी करौता, चौरी-चौरा, जिला देवरिया उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मध्य विद्यालय रानीपुर के प्रधानाध्यापक भावेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार सुबह विद्यालय आने के दौरान भोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.