देहरादून, मार्च 11 -- श्यामपुर। चलती मोटरसाइकिल पर मोबाइल फोन उठाने की कोशिश युवक को भारी पड़ गई। संतुलन बिगड़ते ही बाइक फिसल गई और युवक सड़क पर जा गिरा। गिरते ही उसका सिर हाईवे से टकराया और वह बेहोश हो गया। गनीमत रही कि उसने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसकी जान बच गई। बुधवार सुबह हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर गांव मुकदवाला, नगीना (उत्तर प्रदेश) निवासी रवि (25) पुत्र बाबूराम अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से मसूरी जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे श्यामपुर से आगे आर्यनगर गांव के समीप उनकी बाइक फिसल गई और हादसा हो गया।मोटरसाइकिल पर साथ चल रहे युवक ने बताया कि रास्ते में रवि के मोबाइल फोन की घंटी बजने लगी। फोन उठाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर अनियंत्रित हो गई।तेज रफ्तार में दोनों युवक हाईवे पर जा गिरे और चालक रवि का सिर स...