चलती बाइक जलकर खाक, दोनों सवार सुरक्षित
रांची, अप्रैल 28 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी थाना के सामने मुख्य सड़क पर मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बजाज पल्सर बाइक धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह खाक हो गई। गनीमत रही कि बाइक सवार युवक और उनके साथ बैठी महिला समय रहते उतर गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्रा थाना क्षेत्र के जोबे गांव निवासी अरुण कच्छप अपनी भाभी पूनम बारला के साथ भंडरा की ओर से खूंटी होते हुए घर लौट रहे थे। जैसे ही वे थाना गेट के समीप पहुंचे, बाइक से अचानक चिंगारी उठने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाकर उन्हें बाइक रोकने का संकेत दिया।बुझाने की कोशिश रही नाकाम:बाइक रुकते ही आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने पानी और अन्य संसाधनों से आग बुझाने का प्रय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.