कन्नौज, अप्रैल 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक चलती स्लीपर बस से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही यूपी-डायल एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को अचेत अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। अभी तक उसे होश नहीं आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार दोपहर की है। लखनऊ से आगरा की ओर जा रही एक स्लीपर बस जब सौरिख थाना क्षेत्र में करीब 155 किलोमीटर के पास पहुंची, तभी अचानक एक महिला बस से नीचे गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। एम्बुलेंस चालक के अनुसार महिला चलती बस से गिरी थी, लेकिन बस चालक ने वाहन नहीं रोका। मे...