लखीमपुरखीरी, जून 18 -- थाना फरधान क्षेत्र में रोडवेज बस के परिचालक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार राजेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र उदय प्रताप सिंह निवासी महेवा कुंवर, थाना हरैया, जनपद बस्ती ने थाना फरधान में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि बस में टिकट बनाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि विपक्षीगणों ने एकजुट होकर उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी तथा उनके कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना फरधान में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में नरेन्द्र उर्फ राजेश वर्मा, आकाश वर्मा, अनिल वर्मा, मनोज वर्मा, अतुल वर्मा तथा विनय वर्मा को नामजद आरोपी बनाया गया है। थाना अध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया...