महाराजगंज, मार्च 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहिया में चलती अनुबंधित बस के दो टायर अचानक फट जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को तुरंत नियंत्रित कर सड़क किनारे रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि परिवहन विभाग से अनुबंधित यह बस निचलौल से महराजगंज होते हुए गोरखपुर की ओर जा रही थी। बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। जैसे ही बस परतावल-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर बसहिया बुजुर्ग के पास पहुंची, तभी पीछे की ओर एक साइड के दोनों टायर तेज धमाके के साथ फट गए। अचानक तेज आवाज होने से बस में बैठे यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक ने घबराने की बजाय बस को संभालते हुए धीरे-धीरे सड़क कि...