संवाद सूत्र, मई 28 -- बिहार के वैशाली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर चलती जीप से कूदकर भाग गया। गाड़ी में बैठे पुलिस वाले हाथ मलते रह गए। पुलिस की गाड़ी बेकाबू होकर एक दुकान में जा घुसी। मामला वैशाली जिले के बिदुपुर का है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिसकर्मी बोलने से कतरा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिदुपुर थाना की पुलिस ने गुरुवार को चकसिकंदर की ओर से दो लोगों को शराब के साथ पकड़ा। पुलिस जब उन्हें थाने लेकर आ रही थी। तभी बिदुपुर कुतुबपुर के पास एक आरोपी ने पुलिस गाड़ी की खिड़की से छलांग लगा दी और फरार हो गया। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे एक किराने की दुकान में जा घुसी। इससे दुकान के छप्पर टूट गए और बगल में खड़े लोग बाल-बाल बच गए। यह भी पढ़ें- बिहार के थाने में गूंजी ...