सीतापुर, जुलाई 23 -- सीतापुर, संवाददाता। रामपुरकलां इलाके में सरैंया गन्ना कांटे के सामने बुधवार रात एक चलती डीसीएम में अचानक आग लग गई। बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना लालपुर गांव निवासी विपिन कुमार डीसीएम चालक हैं। उनके अनुसार वह शाहजहांपुर से खाली बोरे लादकर बाराबंकी जा रहे थे। कांटे के पास टूल बॉक्स में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरे डीसीएम को चपेट में ले लिया। इस बीच चालक ने कूदकर जान बचाते हुए दमकल विभाग को जानकारी दी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...