चलती डस्टर कार में आग लगी
बरेली, अगस्त 31 -- बहेड़ी,संवाददाता। नैनीताल हाईवे पर एक चलती डस्टर कार में आग लग गई। शार्ट सर्किट होने पर चालक ने कार रोक ली, जिससे कार सवार तीनों की जान बच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया। यह घटना सोमवार की रात करीब 11 बजे की बताई जाती है। नैनीतल फोरलेन हाईवे पर मुंडिया टोल से कुछ दूरी पहले एक डस्टर कार में शार्ट सर्किट होने पर चालक ने कार रोक ली। कार में सवार तीनों लोग जल्दी से उतर गए। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- Bareily News: चलती डस्टर कार में आग लगी कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। कार यहां के सलीम पुत्र हनीफ की बताई जाती है। तीनों कार से किच्छा की दिशा में जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.