रुद्रपुर, फरवरी 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शिमला बहादुर वार्ड एक में सोमवार को एक चलते ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लग गई। चालक ने ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग किया, लेकिन ट्रॉली में रखा स्क्रैप जलकर खाक हो गया। वहीं दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर तीन बजे के करीब बगवाड़ा स्थित हनुमान मंदिर के पास से एक ट्रैक्टर ट्रॉली स्क्रैप लेकर शिमला बहादुर की आ रही थी। जैसे ही वह आधे रास्ते तक पहुंची ही थी कि ट्रैक्टर के ट्रॉली में रखे स्क्रैप में आग लग गई। आग की लपटें बहुत दूर-दूर तक नजर आ रही थीं। इसी बीच ट्रॉली में आग को देखते ही लोगों ने शोर शराबा कर चालक को आग के बारे में बताया और ट्रैक्टर को सुरक्षित जगह पर खड़ा करने की सलाह दी। चालक ने किसी तरह शिमला बहादुर में ट्राली से ट्रैक्टर को अलग किया और अपनी जान बचाई। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.