इटावा औरैया, अगस्त 4 -- इटावा। सोमवार की देर रात एक बच्ची जंक्शन पर खड़ी ट्रेन में खेल खेल में चढ़ गई। जैसे ही ट्रेन चलने लगी तभी वह रेलवे ट्रैक पर कूद पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई । जानकारी मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया । पूरी रात आरपीएफ बच्ची के माता-पिता को खोजती रही लेकिन वह जिला अस्पताल पहुंच गए थे बच्ची को देखकर माता-पिता के आंसू छलक पड़े। मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र गाँव कुचला के रहने बाले अली शेख उर्फ राजू अपनी पत्नी शबाना और चार बच्चों के साथ मैनपुरी जाने के लिए इटावा जंक्शन पर सोमवार की रात पहुंचे थे उनके आने से पहले ही मैनपुरी के लिए ट्रेन जा चुकी थी जिसके चलते वह परिवार के साथ सर्कुलेटिंग एरिया में जाकर बैठ गए थे। मां शबाना ने बताया कि उनका परिवार मजदूरी करता है मैनप...