चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने की कोशिश, दरवाजे पर बैठे युवक की गिरकर मौत; गुजरात में हुई घटना का VIDEO
अंकलेश्वर, अगस्त 8 -- गुजरात में अंकलेश्वर जिले के पास स्थित पानोली रेलवे स्टेशन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां पर मौजूद एक चोर ने स्टेशन से गुजर रही ट्रेन के दरवाजे पर बैठे एक युवक से मोबाइल छीनने की कोशिश की, इसी दौरान वह युवक चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे कि उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि युवक के गिरने के बाद पहले तो आरोपी चोर वहां से मुंह छुपाते हुए भाग गया, लेकिन फिर कुछ मिनट बाद अपने एक साथी के साथ वहां आया और ट्रेन से गिरे उस युवक का मोबाइल उठाकर दोनों वहां से चलते बने। दरअसल झपटने के दौरान युवक का मोबाइल, चोर के हाथ में नहीं आ सका था और वहीं गिर गया था। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई और अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना 6 अगस्त (गुरुवार) की सुबह पनोली स्टेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.