गोरखपुर, दिसम्बर 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जीआरपी गोरखपुर ने ट्रेन में मोबाइल छीनकर ऑनलाइन फ्रॉड को अंजाम देने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने ऑनलाइन खरीदारी से प्राप्त करीब दो लाख रुपये मूल्य के पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। रेलवे पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे विनोद कुमार के निर्देशन में रेलवे स्टेशन गोरखपुर पर संचालित चेकिंग अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह व सर्विलांस टीम ने यह कार्रवाई की। गुरुवार को प्लेटफॉर्म नंबर 07 के पूर्वी छोर स्थित शौचालय के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को रोककर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान पन्नेलाल साहनी पुत्र गोपाल प्रसाद साहनी (27 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 7 राजपूत कटरा, सलेमप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.