लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ। सिटी स्टेशन पर चलती ट्रेन से एक महिला यात्री की कान की बाली नोंच कर भाग रहे एक अपराधी को जीआरपी ने पकड़ लिया। बाली बरामद कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुंबई से बरौनी जा रही अवध एक्सप्रेस 26-27 मार्च की देर रात जब सिटी स्टेशन पर पहुंची, तभी एक उचक्के ने कोच नंबर एस-टू की सीट संख्या 33 पर सो रही एक महिला यात्री के कान से बाली नोंची और भागने लगा। महिला यात्री चिल्ला दी। शोर सुन कर प्लेटफार्म पर गश्त दे रहे जीआरपी के जवान फौरन मौके पर पहुंची बाली नोंच कर भाग रहे गोण्डा जिले के कोतवाली गोण्डा के पूर्वी गंज कांशीराम आवास निवासी 35 वर्षीय दामू उर्फ फिरोज को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में चारबाग जीआरपी थाना, गोण्डा और गोरखपुर जीआरपी थाना में मुकदमा दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...