गंगापार, अप्रैल 13 -- करछना थाना क्षेत्र के कटका गांव के सामने दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सोमवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब पटरियों के बीच एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिस पर भीरपुर पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंच गए। घायल के पास मिले कागजात से उसकी पहचान जयबिंद कुमार, निवासी रामगंज, संसारपुर, नगर परिषद खगड़िया (बिहार) के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक चलती ट्रेन से गिर गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिजनों को फोन से सूचना देते हुए युवक को तत्काल एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...