बेगुसराय, मार्च 8 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। बरौनी-कटिहार रेलखंड पर साहेबपुरकमाल रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिर जाने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में उक्त युवक के दोनों पैर कट गये। जख्मी युवक की पहचान बेगूसराय के वाजितपुर गांव निवासी इंदल पासवान के 25 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रुप में की गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ट्रेन के गेट के पास ही था। इसी क्रम में अचानक संतुलन खो देने से वह ट्रेन से गिर गया। हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोगों में हडकंप मच गया। लोगों ने आनन-फानन में घटना की जानकारी स्टेशन प्रबंधक व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी युवक ...