गाजीपुर, अप्रैल 25 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के औड़िहार रेलवे जंक्शन पर शनिवार को चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में यूपी पुलिस के एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका दाहिना हाथ कुहनी के ऊपर से कटकर अलग हो गया, जबकि सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें सैदपुर सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार चौबेपुर क्षेत्र के खेतानपुर गांव निवासी 55 वर्षीय दयाशंकर यादव वर्तमान में बलिया के नगरा थाने में बतौर हेड कॉस्टेबल तैनात हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर लगी वीआईपी ड्यूटी के लिए लिच्छवी एक्सप्रेस से वो वाराणसी जा रहे थे। इस दौरान वे पहले अपने घर जाने के उद्देश्य से 15 किमी पहले ही औड़िहार में उतरने की योजना बनाई, जबकि इस ट्रेन का औड़िहार में...