पूर्णिया, जून 5 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। पूर्णिया-सहरसा रेलखंड पर बनमनखी रेलवे जंक्शन के समीप चलती ट्रेन से गिरकर एक 90 वर्षीय वृद्ध यात्री की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह राधानगर रेलवे ढाला से करीब 100 मीटर पूर्व हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक वृद्ध को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा। उनके पैर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें थीं और वे दर्द से कराह रहे थे। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बनमनखी थाना पुलिस, रेलवे जीआरपी एवं आरपीएफ को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच में मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के मुर...