चलती ट्रेन से गिरकर लखनऊ में फार्मासिस्ट की मौत
कौशाम्बी, जून 1 -- चायल एवं चरवा पशु चिकित्सालय में तैनात फार्मासिस्ट की लखनऊ में सोमवार को चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि विभागीय कर्मचारियों और चिकित्सकों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रयागराज जनपद के चौफटका इलाके में परिवार के साथ रहने वाले गाजीपुर निवासी 45 वर्षीय विजय कुमार चायल और चरवा पशु चिकित्सालय में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे। परिजनों के मुताबिक वह काफी समय से सिर दर्द और मानसिक अस्वस्थता की समस्या से परेशान थे। इलाज के सिलसिले में वह शनिवार को लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई अस्पताल गए थे। सोमवार सुबह इलाज कराने के बाद वह ट्रेन से घर लौट रहे थे। करीब 11 बजे के आसपास लखनऊ के समीप सफर के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह चलती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.